बिलासपुर से 8 महीने में 900 ट्रेनें कैंसिल, यात्री परेशान

बिलासपुर से 8 महीने में 900 ट्रेनें कैंसिल, यात्री परेशान

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेलवे के कई बड़े प्रोजेक्ट तेजी से चल रहे हैं। थर्ड और फोर्थ लाइन, नई रेल लाइन और गेज कन्वर्जन जैसे कामों से आने वाले समय में रेल कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। लेकिन फिलहाल इन निर्माण कार्यों का सीधा असर यात्री ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है।

यहाँ भी पढ़े:-रायगढ़ में 70.77 लाख की ठगी, महिला गिरफ्तार

निर्माण कार्यों के कारण ट्रेनों को रद्द करने के साथ-साथ कई ट्रेनों को डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट भी किया जा रहा है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 9 महीनों में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अलग-अलग सेक्शन में 840 ट्रेनें रद्द की गई हैं। इनमें एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, मेमू और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।

840 ट्रेनों में 362 एक्सप्रेस ट्रेनें

Bilaspur Railway Train Cancel Record: आंकड़ों के मुताबिक, 9 महीने में कुल 840 ट्रेनों को रद्द किया गया। इनमें 362 एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें, 318 मेमू ट्रेनें और 160 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। सबसे ज्यादा ट्रेनें अप्रैल महीने में रद्द हुईं। इस महीने कुल 234 ट्रेनें प्रभावित हुईं। इनमें 72 एक्सप्रेस, 110 मेमू और 52 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। महीने के हिसाब से देखें तो जनवरी में 116, फरवरी में 36, मार्च में 35, अप्रैल में 234, मई में 83, जून में 94, जुलाई में 96, अगस्त में 74 और सितंबर में 72 ट्रेनें रद्द की गईं।

यात्रियों की परेशानी बढ़ी

ट्रेन कैंसिल होने का सबसे ज्यादा असर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। यात्रियों को स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन रद्द होने या रूट बदलने की जानकारी मिल रही है। कई यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख बदलनी पड़ रही है, जबकि कुछ लोगों को बस या दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। मेमू और पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से लोकल यात्रियों की परेशानी भी बढ़ी है। इन ट्रेनों से बड़ी संख्या में लोग रोजाना काम, नौकरी और दूसरे जरूरी कामों के लिए यात्रा करते हैं।

कई बड़े रेल प्रोजेक्ट पर काम जारी

Bilaspur Railway Train Cancel Record: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अलग-अलग हिस्सों में कई बड़े रेल प्रोजेक्ट चल रहे हैं। थर्ड और फोर्थ लाइन के अलावा नई रेल लाइन और गेज कन्वर्जन का काम भी किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में करीब 1300 किलोमीटर से ज्यादा के विभिन्न रेल कार्य चल रहे हैं। वहीं SECR के क्षेत्र में अलग-अलग प्रोजेक्ट से जुड़े करीब 2628 किलोमीटर के काम बताए गए हैं। इसके अलावा करीब 1481 किलोमीटर के प्रोजेक्ट स्वीकृत हैं और छत्तीसगढ़ में करीब 721 किलोमीटर के अन्य काम प्रस्तावित हैं।

विकास के साथ यात्री सुविधा भी जरूरी

Bilaspur Railway Train Cancel Record: रेलवे के लिए नई और अतिरिक्त रेल लाइन बनाना भविष्य की कनेक्टिविटी के लिए जरूरी है। इससे ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और ट्रेनों की रफ्तार बेहतर करने में मदद मिल सकती है। लेकिन निर्माण कार्य के दौरान लगातार ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की परेशानी भी बढ़ रही है। कई बड़े प्रोजेक्ट अभी निर्माणाधीन हैं और आने वाले समय में कुछ नए काम भी शुरू होने हैं। ऐसे में यात्रियों के सामने सवाल है कि रेलवे के विकास कार्यों के साथ-साथ ट्रेन संचालन को किस तरह बेहतर रखा जाएगा।

 

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़