रायपुर :- नशे के खिलाफ जनजागरण और स्वस्थ, संस्कारवान एवं सशक्त समाज के निर्माण के संकल्प के साथ रायपुर में चल रहे नशामुक्ति जनजागरण अभियान के छठवें दिवस का आयोजन विशेष रूप से प्रेरणादायी रहा। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी के नेतृत्व में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित 28वें नशामुक्ति अभियान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने देवेंद्र नगर चौक से सरदार वल्लभभाई पटेल चौक (लाल चौक) तक पदयात्रा कर आमजन को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा की शुरुआत गुरुगोबिंद सिंह चौक (फाफाडीह चौक) से हुई। यहां से पदयात्रा नमस्ते चौक होते हुए देवेंद्र नगर चौक पहुंची। देवेंद्र नगर चौक पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय एवं कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मुख्यमंत्री श्री साय का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय ने विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों के साथ पदयात्रा में कदम से कदम मिलाया। पदयात्रा देवेंद्र नगर चौक से आगे बढ़ते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल चौक (लाल चौक) पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने पदयात्रा के दौरान नागरिकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। मुख्यमंत्री की मौजूदगी से अभियान को व्यापक जनसमर्थन और नई ऊर्जा मिली।
विद्यार्थियों की सहभागिता ने बढ़ाई पदयात्रा की रौनक
नशामुक्ति पदयात्रा में शहीद स्मारक स्कूल फाफाडीह के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके साथ ही दुर्गा कॉलेज एवं स्कूल के विद्यार्थियों ने भी पदयात्रा में शामिल होकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने पदयात्रा को विशेष ऊर्जा प्रदान की।
विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी ने कहा कि नशामुक्ति किसी एक व्यक्ति, संस्था या संगठन का अभियान नहीं है, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवा पीढ़ी को नशे से बचाना, उन्हें संस्कार, शिक्षा और सकारात्मक सोच से जोड़ना तथा समाज को स्वस्थ दिशा देना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पदयात्राओं, जनसंपर्क और विभिन्न जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नशे के खिलाफ केवल संदेश देना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को इस जनअभियान से जोड़ना है।
मुख्यमंत्री की सहभागिता से अभियान को मिली नई ऊर्जा
अभियान के छठवें दिवस मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की सहभागिता ने नशामुक्ति के संदेश को व्यापक जनसमर्थन प्रदान किया। पदयात्रा के दौरान नागरिकों ने भी नशे के खिलाफ जागरूकता और स्वस्थ समाज के निर्माण के संकल्प को मजबूती दी। इस अवसर पर निगम-मंडल के अध्यक्षगण, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर नशामुक्त समाज तथा स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी, कोमना महाराज श्री सदन तिवारी जी, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल जी, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव जी, लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा जी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत छाबड़ा जी, केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी, श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष श्री किशोर महानंद जी, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन जी, महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू जी, प्रदेश मंत्री श्री जयंती भाई पटेल जी, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री पीयूष मिश्रा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री अकबर अली जी, जिला महामंत्री श्री गुंजन प्रजापति जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अशोक पांडे जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सत्यम दुबे जी, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राजेश पांडे जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल जी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री श्री सतीश छुगानी जी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती कृतिका वर्मा जी, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर जी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री राजकुमार राठी जी, मंडल अध्यक्ष श्री राम प्रजापति जी, जिला मंत्री श्रीमती अर्चना हुकरे जी, श्री तुषार चोपड़ा जी, जिला सह कार्यालय मंत्री श्री अनूप खेलकर जी, वरिष्ठ नेता श्री मोहन एंटी जी, श्री संदीप जंघेल जी, श्री जितेंद्र गंडेचा जी, पार्षद श्री कैलाश बेहरा जी, श्री महेश ध्रुव जी, श्री राजेश गुप्ता जी, श्री स्वप्निल मिश्रा जी, श्री खगपति सोनी जी, श्री प्रमोद साहू जी, श्री रोहित साहू जी, श्री महेश बघेल जी, श्रीमती माधुरी बघेल जी, श्री हरीश सिंह ठाकुर जी, श्री कन्हैया बाघ जी, श्री सुधीर चौबे जी, श्रीमती तनु चटर्जी जी, श्री इमरान अशरफी जी, श्री राधे दुर्गा जी, श्री नरेंद्र निर्मलकर जी सहित शहीद स्मारक स्कूल फाफाडीह, दुर्गा कॉलेज, संत गोविंद राम शदाणी एवं तंबाखू नशा मुक्ति केंद्र की पूरी टीम तथा डॉ. सृष्टि यदु सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


