मनोरंजन डेस्क :- गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय ने जैसे ही ‘तुम मेरे हो’ की शानदार झलक के साथ प्यार के मौसम में इंटेंस और जुनूनी लव स्टोरी की शुरुआत की, दर्शक भी उससे जुड़ते चले गए। झलक में सुनाई दिए बैकग्राउंड म्यूजिक ने लोगों के बीच खास एक्साइटमेंट पैदा कर दी। फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी जाहिर करते हुए इस गाने को लेकर एक्साइटमेंट दिखाया और म्यूजिक की दुनिया के दो बेहतरीन कलाकारों विशाल मिश्रा और मिथुन की जोड़ी की खूब चर्चा की। फैंस लगातार ‘तुम्हें भी हमसे’ गाने को जल्द रिलीज़ करने की डिमांड कर रहे थे।
यह भी पढ़ें…. प्रेम कीटाणु ने अब तक का सबसे मजेदार पोस्टर जारी – unique 24 news
अब लोगों की डिमांड पर मेकर्स भी तैयार हैं। लगातार बढ़ती एक्साइटमेंट और फैंस की डिमांड को देखते हुए मेकर्स ‘तुम्हें भी हमसे’ गाने को कल रिलीज़ करने जा रहे हैं।
मिथुन की खूबसूरत म्यूजिक कम्पोजीशन और विशाल मिश्रा की दिल को छू लेने वाली आवाज़ ने झलक में ही इस गाने की फीलिंग की गहराई की झलक दे दी है। अब गाने के रिलीज़ होने के बाद इसकी इमोशनल इंटेंसिटी और भी खुलकर सामने आएगी। इसके साथ ही गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की शानदार केमिस्ट्री भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। दोनों की जोड़ी प्यार, जुनून और इमोशंस से भरी एक लव स्टोरी की दुनिया की झलक देती है, जहां पैशन कहानी के सेंटर में दिखाई देता है।
‘तुम्हें भी हमसे’ सिर्फ एक लव सॉन्ग नहीं है, बल्कि यह ऐसी फीलिंग्स को सामने लाने की कोशिश करता है, जो सीधे दिल को छू जाएं।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


