फतेहपुर :- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक भीषण दुर्घटना सामने आई है, जहां एक रिहाइशी मकान में अचानक एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। इस जोरदार धमाके के कारण मकान में मौजूद करीब 6 लोग मलबे के नीचे दब गए, जिनमें से 4 लोगों की मौत होने की गंभीर आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें… 10 हजार का बकाया वेतन के लिए जला दी 14 दुकानें – unique 24 news
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब घर के सदस्य अपनी दिनचर्या में व्यस्त थे। इसी दौरान रसोई में रखे गैस सिलेंडर में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि कुछ ही सेकंड में पूरी इमारत जमींदोज हो गई और आसपास के मकान भी हिल गए। आवाज सुनते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक टीम और अग्निशमन दल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मलबे को तेजी से हटाने और दबे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीनों का सहारा लिया जा रहा है। स्थानीय निवासियों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए


