डेविड फिंचर जैसा खौफ लेकर आ रही है करण कापड़िया की ‘हुंकार’

डेविड फिंचर जैसा खौफ लेकर आ रही है करण कापड़िया की ‘हुंकार’

मनोरंजन डेस्क :- निर्देशक करण डी. कापड़िया और नित्या मेहरा की बहुप्रतीक्षित कोर्टरूम ड्रामा सीरीज ‘हुंकार: द रोर’ 25 सितंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। यह सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि न्याय के लिए एक बुलंद आवाज है। करण बताते हैं कि इसका विचार कोविड के बाद एक लेख पढ़ने से आया, जिस पर उन्होंने ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ के साथ-साथ काम शुरू किया।

यह भी पढ़ें… विशाल मिश्रा और मिथुन के ‘तुम्हें भी हमसे’ गाने से सजेगा प्यार का मौसम – unique 24 news

इस प्रोजेक्ट को आकार देने में लगभग एक साल तक राइटर्स रूम में काम चला। करण ने पहले कहानी लिखी, फिर बीट-शीट बनाई और हर लेखक को एपिसोड बांटे गए। कई ड्राफ्ट के बाद वह टोन मिली जिसकी उन्हें तलाश थी। टाइटल के लिए भी लंबी खोज के बाद ‘हुंकार’ नाम मिला। करण कहते हैं, “यह टाइटल चेहरे पर थप्पड़ की तरह लगा।”

सीरीज को डेविड फिंचर जैसी सिहरन और मनोवैज्ञानिक तनाव के साथ बनाया गया है। करण का मकसद किसी धार्मिक विवाद से बचना और देश की सबसे बड़ी समस्या – रेप की महामारी पर फोकस करना था। वे कहते हैं, “यह उन महिलाओं को सलाम है जो हर रोज लड़ाई लड़ रही हैं। यह डेविड बनाम गोलियत की कहानी है, सच बोलने की हिम्मत की कहानी।”

शो का हर फ्रेम किरदारों के ट्रॉमा को दर्शाता है। सेट डिजाइन, लाइटिंग और परफॉर्मेंस में एक अजीब सा डर बुना गया है। करण कहते हैं, हमारे यहां पीड़िता के ट्रॉमा की अंदरूनी यात्रा पर बात नहीं होती। उसे एक ही कहानी 14-15 बार वकील, जज, पुलिस को बतानी पड़ती है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News मनोरंजन, फिल्म और संगीत