दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहसत में डाल दिया है, जहाँ परीक्षा देने पहुंचे 26 साल के इंजीनियर चित्रेश सहारे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कवर्धा से इम्तिहान देने दुर्ग आए चित्रेश को क्या पता था कि यहाँ मौत उसका खूनी इंतजार कर रही है। महज एक सिगरेट मांगने की मामूली सी बात पर उपजा मामूली विवाद अचानक ऐसी खूनी रंजिश में तब्दील हो गया कि दो दरिंदों ने धारदार चाकुओं से वार कर इंसानियत को तार-तार कर दिया।
यहाँ भी पढ़े:-बिलासपुर से 8 महीने में 900 ट्रेनें कैंसिल, यात्री परेशान
घटना के वक्त चित्रेश अपने दोस्त रवि के पीजी रूम में अपनी एक महिला मित्र और उसकी बहन के साथ मौजूद था, जहाँ माहौल बिल्कुल सामान्य था, लेकिन तभी ऊपर की मंजिल पर रहने वाले वैभव मानकर और राजकुमार यादव नाम के युवकों से सिगरेट मांगने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बात सिर्फ बहस तक सीमित नहीं रही, आरोपियों की नजर चित्रेश के साथ मौजूद युवतियों पर पड़ी और उन्होंने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए अभद्र व्यवहार और बदतमीजी शुरू कर दी।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर कर दिया चाकू से वार
अपनी आंखों के सामने अपनी महिला मित्र के सम्मान पर आंच आते देख जब इंजीनियर युवक ने इसका विरोध किया, तो दोनों आरोपियों के सिर पर खून सवार हो गया। देखते ही देखते गाली-गलौज हाथापाई में बदली और उन दोनों ने चित्रेश को घेरकर उस पर जानलेवा हमला बोल दिया।इसके बाद जो कुछ हुआ, उसकी गवाही वारदात की जगह पर बिखरा खून दे रहा है। (Durg Murder News) आरोपियों ने कमर से चाकू निकाले और बेकसूर युवक के पैर और जांघ पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ जानलेवा वार करने शुरू कर दिए।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Durg Murder News: जमीन पर फैला खून इस बात का खौफनाक सबूत है कि जख्मी हालत में भी वह जिंदगी की आखिरी उम्मीद तलाशता रहा, लेकिन आरोपियों को तरस नहीं आया। जब तक वह लहूलुहान होकर तड़पते हुए जमीन पर गिर नहीं गया, तब तक दरिंदों का कहर थमा नहीं। फ़िलहाल इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर लिया है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए


