बिलासपुर: न्यायधानी में आत्महत्या का मामला सामने आया है, खाना बनाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद 21 वर्षीय लॉ स्टूडेंट ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका लॉ की स्टूडेंट थी। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के भटचौरा गांव का है।
बहन से विवाद के बाद उठाया ये खौफनाक कदम
जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय सोनिया पुरैना बलौदाबाजार जिले के एक लॉ कॉलेज में पढ़ाई करती थी। छुट्टी पर वो अपने घर भटचौरा में थी। इसी दौरान उसकी बड़ी बहन ने उसे खाना बनाने के लिए कहा, इस बात को लेकर दोनों बहनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद सोनिया ने नाराज होकर घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। कीटनाशक पीने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत खराब होने पर सोनिया ने परिजनों को कीटनाशक सेवन करने की जानकारी दी।
इलाज के दौरान मौत
Suicide News आनन-फानन में उसे तत्काल उपचार के लिए मस्तूरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया, हालांकि यहां कुछ ही देर बाद उसकी हालत और बिगड़ गई और इलाज के दौरान सोनिया की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। शव को पीएम के लिए भेजकर घटना की जांच की जा रही है।


