शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक बस में अचानक लगी आग

शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक बस में अचानक लगी आग

नवा रायपुर :- छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक बस में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त बस में 30 से अधिक कर्मचारी मौजूद थे। चलती बस में आग लगने की जानकारी मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और सभी ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें…. 11 किमी चल कर स्वास्थ्य टीम ने की 62 ग्रामीणों की जांच – unique 24 news

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग बस नंबर 3073 में लगी। यह बस कर्मचारियों को लेकर महानदी भवन की ओर जा रही थी। सफर के दौरान अचानक आग भड़कने से बस में मौजूद लोगों को तत्काल बाहर निकलना पड़ा। आग लगने के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।
आग देखकर कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी
बस में आग लगने के बाद कर्मचारियों ने तेजी से बाहर निकलना शुरू किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कुछ कर्मचारियों ने बस से कूदकर भी अपनी जान बचाई। आग की लपटें बढ़ने से पहले कर्मचारियों के बाहर निकल जाने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बस में आग किस वजह से लगी, यह अभी साफ नहीं है। तकनीकी खराबी, शॉर्ट सर्किट या अन्य किसी कारण की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। घटना की जांच के बाद ही आग की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News अपराध / हादसा