बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। आर्यन को अपने डायरेक्शन प्रोजेक्ट ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए टाइम 100 नेक्स्ट इंडिया मैगजीन के कवर पर जगह मिली है। खास बात यह है कि इसी दौरान उनके पिता शाहरुख खान का नाम भी दुनिया के 100 महान सुपरस्टार्स की सूची में शामिल हुआ है। पिता और बेटे की इन उपलब्धियों ने एक बार फिर खान परिवार को चर्चा में ला दिया है।
Read also:- Akvan के बाद कौन सा तूफान? 8 राज्यों में बारिश का अलर्टunique 24 news
आर्यन खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग के बजाय निर्देशन से की है। उनकी पहली सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को दर्शकों के बीच अच्छी पहचान मिली। इस प्रोजेक्ट में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक के साथ उसके अंदर की प्रतिस्पर्धा, स्टारडम और सेलिब्रिटी कल्चर को व्यंग्य के अंदाज में दिखाया।बताया जा रहा है कि आर्यन को टाइम 100 नेक्स्ट इंडिया के कवर पर जगह उनके इसी डायरेक्शन प्रोजेक्ट के लिए मिली है। यह उनके लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने अपने पिता की तरह पर्दे पर अभिनय करने के बजाय कैमरे के पीछे रहकर अपनी पहचान बनाने का रास्ता चुना।
टाइम 100 नेक्स्ट इंडिया के कवर पर आर्यन खान के साथ कुछ दूसरे चर्चित नाम भी नजर आएंगे। इनमें फिल्ममेकर पायल कपाड़िया और थेजा रियो शामिल हैं। पायल कपाड़िया अपनी फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन ऐज लाइट’ के लिए दुनियाभर में पहचान बना चुकी हैं। उनकी इस फिल्म ने 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रां प्री अवॉर्ड जीता था। वहीं, थेजा रियो की पहली फीचर फिल्म ‘अंग’ को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सराहना मिली थी।
एक तरफ आर्यन खान को निर्देशन के लिए पहचान मिल रही है, तो दूसरी तरफ शाहरुख खान के नाम भी बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। वैरायटी की ओर से जारी ऑल टाइम 100 ग्रेटेस्ट सुपरस्टार्स की सूची में शाहरुख खान को 92वां स्थान दिया गया है।इस सूची में उनका नाम मर्लिन मुनरो, हम्फ्री बोगार्ट, चार्ली चैपलिन, जैक निकोलसन और कैथरीन हेपबर्न जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ शामिल है। सूची में मर्लिन मुनरो पहले, हम्फ्री बोगार्ट दूसरे, चार्ली चैपलिन तीसरे, जैक निकोलसन चौथे और कैथरीन हेपबर्न पांचवें स्थान पर हैं।
आर्यन खान के निर्देशन में बनी ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीमियर सितंबर 2025 में नेटफ्लिक्स पर हुआ था। सात एपिसोड वाली इस सीरीज में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को व्यंग्य के जरिए दिखाया गया। इसमें फिल्मी दुनिया की आपसी खींचतान, स्टार्स के व्यवहार और शोहरत के पीछे की कहानी को जगह दी गई।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


