अकवान के बाद किस तूफान की होगी एंट्री? छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें कब बदलेगा मौसम

अकवान के बाद किस तूफान की होगी एंट्री? छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें कब बदलेगा मौसम

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ लगातार ताकतवर होता जा रहा है। बुधवार को इसकी रफ्तार बढ़कर 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। वहीं, गुरुवार सुबह तक चक्रवात गोपालपुर से करीब 530 किलोमीटर, पुरी से 590 किलोमीटर और आंध्र प्रदेश के कलिंगपत्तनम से 440 किलोमीटर दूर केंद्रित था। यह लगभग 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी दिशा में गोपालपुर की ओर आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD के मुताबिक, 20 नवंबर की दोपहर इसके यनम तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 130 से 145 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

Read also:-  Dharamjaigarh Murder: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तारunique 24 news

एक ओर जहां चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं, वहीं दूसरी ओर लोगों के बीच इसे लेकर उत्सुकता और चिंता भी बढ़ने लगी है। हर किसी के मन में अब यही सवाल है कि ‘अकवान’ के बाद अगला चक्रवाती तूफान कौन-सा होगा और यह कब तक दस्तक दे सकता है?

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बनने वाले चक्रवाती तूफानों के नामकरण के लिए पहले से ही एक लिस्ट तैयार की गई है। इसी लिस्ट के अनुसार, अकवान के बाद आने वाले अगले चक्रवाती तूफान का नाम कानी होगा। गौरतलब है कि अकवान नाम ईरान ने दिया था, जिसका संबंध पारसी पौराणिक कथाओं के एक पात्र से है। जिसका अर्थ राक्षस या दानव से है। वहीं, अकवान के बाद आने वाले चक्रवात का मालदीव ने कानी रखा है। स्थानीय भाषा में कानी का अर्थ सुंदर युवती या युवा व्यक्ति होता है। इसके बाद संभावित चक्रवाती तूफान का नाम नगामन होगा, जिसे म्यांमार ने सुझाया है।

आपको बता दें कि इन नामों का क्रम तय होने का मतलब यह नहीं है कि अगला तूफान निश्चित समय पर ही आएगा। बंगाल की खाड़ी में मौसम संबंधी परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। मौसम विज्ञान के नियमों के अनुसार किसी भी चक्रवात के आने की कोई तय तारीख नहीं होता है।

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने भी यहां के भी कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की मानें तो 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है। प्रदेश के आधे से अधिक जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़