सामान खरीदने निकले पति-पत्नी के बीच रास्ते में हुआ विवाद, पति ने पत्नी की हत्या की

सामान खरीदने निकले पति-पत्नी के बीच रास्ते में हुआ विवाद, पति ने पत्नी की हत्या की

धरमजयगढ़ के कापू थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद के बाद एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पत्नी को हाथ-मुक्कों और बांस के डंडे से पीटा, फिर पैर से गला दबाकर उसकी जान ले ली। मामले में कापू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Read also:-  CG Holiday: 20 नवंबर को रायपुर जिले में सरकारी छुट्टी, जानें आदेश unique 24 news

मामला ग्राम टेढ़ासेमरा का है, जहां 22 वर्षीय सोमारी पहाड़ी कोरवा की उसके पति सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा ने हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर को पति-पत्नी सामान खरीदने के लिए कोनपारा विजयपुर गए थे। वापस लौटते समय दोनों ने शराब पी और रास्ते में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी की बांस के डंडे और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद पैर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

मृतिका की मां की रिपोर्ट पर कापू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने ग्राम कोनपारा के बऊराहीपारा में दबिश देकर आरोपी पति सत्यनारायण को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

अपराध / हादसा छत्तीसगढ़