Chhattisgarh Holiday छत्तीसगढ़ में दिवाली की लंबी छुट्टी के बाद एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों और स्कूली छात्रों एक और छुट्टी मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने देवउठनी एकादशी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 3 नवंबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को नया रायपुर अटल नगर और रायपुर शहर में स्थित सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश रहेगा।
Read also:- Chhattisgarh IT Raid: 6 जिलों में आयकर विभाग की छापेमारी unique 24 news
जारी आदेश के अनुसार, इससे पहले 16 अप्रैल 2026 के विभागीय आदेश के तहत गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) के अवसर पर 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को नया रायपुर अटल नगर और रायपुर शहर के शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था।
हालांकि, 26 अक्टूबर 2026 को जारी विभागीय अधिसूचना के जरिए गोवर्धन पूजा के अवसर पर सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित किए जाने के बाद शासन ने पहले घोषित स्थानीय अवकाश में बदलाव किया है। अब 9 नवंबर के स्थान पर 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


