रायपुर। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के उमरिया धान मंडी के पास मवेशी तस्करी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुछ लोग 12 से 13 मवेशियों को तस्करी के लिए ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान स्थानीय रहवासियों और छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी नशे की हालत में थे।
तस्करी के दौरान अधिकांश मवेशियों की मौत हो गई, जबकि केवल एक मवेशी को बचाया जा सका। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को मंदिर हसौद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आगे जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।


