जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 4 किलो से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें… मिर्ची की बोरियों के नीचे 440 किलो गांजा, चेकिंग में खुला तस्करी का राज – unique 24 news

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतराम यादव, निवासी सोनसरी के रूप में हुई है। मामले में मुलमुला पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अहम कार्रवाई माना जा रहा है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


