छत्तीसगढ़ में कृषि विभाग के 42 अधिकारियों का तबादला, 20 उप संचालक और 22 सहायक संचालक बदले

छत्तीसगढ़ में कृषि विभाग के 42 अधिकारियों का तबादला, 20 उप संचालक और 22 सहायक संचालक बदले

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादलों का दौर शुरू हो गया है। राज्य सरकार ने कृषि विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 42 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस संबंध में कृषि विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। जारी सूची में 20 उप संचालक कृषि  और 22 सहायक संचालक कृषि  स्तर के अधिकारी शामिल हैं। तबादला आदेश के बाद कई जिलों में कृषि विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से हटाकर दूसरे जिलों और कार्यालयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Read also:-  SpiceJet ने बोर्डिंग के बाद रद्द की फ्लाइट, यात्री परेशान unique 24 news

रायपुर के उप संचालक कृषि सतीश कुमार अवस्थी को हटाकर जैव उर्वरक एवं जैविक खाद्य परीक्षण एवं गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, रायपुर में पदस्थ किया गया है। अजय कुमार अनंत को कबीरधाम जिले का उप संचालक कृषि बनाया गया है। इसके अलावा अनिल कुमार वर्मा को रायगढ़ से बलरामपुर भेजा गया है। शशांक शिंदे को रायपुर का प्रभारी उप संचालक कृषि बनाया गया है। संदीप कुमार भोई को दुर्ग से धमतरी तथा सुरेंद्र पटेल को रायगढ़ का प्रभारी उप संचालक कृषि बनाया गया है। वहीं उग्रेश देवांगन को दंतेवाड़ा में प्रभारी उप संचालक कृषि की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़