CG लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2022 में दूसरा स्थान हासिल करने वाले शुभम देव अब मैदान में उतर कर प्रशासनिक कमान संभाल रहे है. अक्टूबर 2026 में हुए तबादलों के तहत उन्हें अब महासमुंद जिले के पिथौरा का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) यानी SDM बनाया गया है. इससे पहले वह इसी जिले के बागबाहरा में बतौर एसडीएम अपनी सेवाएं दे रहे थे. शुभम देव की शैक्षणिक योग्यता की चर्चाएं भी चारों तरफ की जाती हैं.
यह भी पढ़ें:–https://unique24cg.com/car-collides-with-a-scooter-bursts-into-flames-instantly/
IIT कानपुर से की B.Tech कंप्लीट
शुभम देव ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT कानपुर से B.Tech की पढ़ाई पूरी की थी. इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद उन्होंने साल 2017 में यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. दिल्ली में रहकर उन्होंने कठिन मेहनत की और यूपीएससी के कई प्रयास किए. वह एक बार इंटरव्यू के दौर तक भी पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने CGPSC की परीक्षा भी दी और अपनी पहली ही कोशिश में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर सबको चौंका दिया.
पहला लक्ष्य हमेशा से यूपीएससी
साल 2023 में रिजल्ट आने के बाद शुभम देव ने कहा था कि उनका पहला लक्ष्य हमेशा से यूपीएससी परीक्षा पास करना ही था. उन्होंने CGPSC की परीक्षा को एक सामान्य परीक्षा की तरह दिया था, लेकिन पहली ही बार में दूसरा स्थान पाकर उनका सफर बदल गया.
गौरतलब है कि शुभम के परिवार का सिविल सेवा से पुराना और मजबूत इतिहास रहा है. उनके माता-पिता शिक्षा विभाग से जुड़े रहे हैं. यही वजह है कि घर में पढ़ाई और अनुशासन का माहौल शुरू से मिला. इसके अलावा उनके परिवार से बड़े भाई राहुल देव IAS और भाभी भावना गुप्ता IPS हैं.
भाई IAS और भाभी IPS
IAS राहुल देव वर्तमान में कृषि विभाग में महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह मुंगेली जिले के कलेक्टर के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. वहीं उनकी भाभी भावना गुप्ता एक तेजतर्रार IPS अधिकारी हैं, जो वर्तमान में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (GPM) जिले की पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात हैं.
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


