छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होगा और 17 दिसंबर तक चलेगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ विधानसभा की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, शीतकालीन सत्र कुल चार दिनों तक चलेगा। इस दौरान विधानसभा में सदन की कुल चार बैठकें आयोजित की जाएंगी। 14 दिसंबर से शुरू होने वाली कार्यवाही 17 दिसंबर तक जारी रहेगी।
Read also:- सौरभ चंद्राकर कोर्ट में पेश, ED ने उठाया बड़ा कदम unique 24 news
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार, सदन की बैठकें चार दिनों तक आयोजित होंगी। इस दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और विधायी कार्यवाही होने की संभावना है। शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही विधानसभा की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी। अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि सत्र के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा होती है और सरकार तथा विपक्ष के बीच किन विषयों को लेकर बहस देखने को मिलती है। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगा।

ऐसा माना जा रहा है कि, इस बार छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र काफी हंगामेदार होने वाला है। विपक्ष शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। प्रदेश में स्मार्ट मीटर, महादेव सट्टा, धर्मांतरण जैसे कई मुद्दे हैं जिनमे विपक्ष सरकार से सवाल जवाब कर सकती है। शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले ही विपक्ष के विधायक नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में बैठक करेंगे और सदन में सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार करेंगे। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने की तैयारी करेंगे। अब देखना ये होगा की छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में विपक्ष किन मुद्दों को उठाकर सरकार को घेरता है और सरकार विपक्ष के सवालों का क्या जवाब देती है?
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


