Mahadev Betting App Case: सौरभ चंद्राकर कोर्ट में पेश, CBI ने नहीं मांगी रिमांड; ED ने उठाया बड़ा कदम

Mahadev Betting App Case: सौरभ चंद्राकर कोर्ट में पेश, CBI ने नहीं मांगी रिमांड; ED ने उठाया बड़ा कदम

रायपुर।  महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की 8 दिन की CBI कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद गुरुवार को उसे कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया। खास बात यह रही कि CBI ने अब आगे की कस्टोडियल रिमांड की मांग नहीं की, बल्कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध किया है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी मामले में एंट्री करते हुए सौरभ के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट NBW को तामील कराने के लिए अदालत में आवेदन दिया है।

Read also:-  UP में ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन, नए सियासी समीकरण unique 24 news

सौरभ चंद्राकर की पेशी के दौरान CBI और ED दोनों एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे। अदालत में दोनों पक्षों की ओर से दलीलें रखी गईं। ED की तरफ से अधिवक्ता सौरभ पांडे ने पक्ष रखा, जबकि बचाव पक्ष की ओर से तुषार गिरी ने पैरवी की। दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी है। इस बीच मामले की जांच में चार अधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया है। इससे जांच का दायरा और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने कुल 13 FIR की जांच CBI को सौंपी थी। एजेंसी इन मामलों की पड़ताल कर रही है। इनमें से दो मामलों में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। वहीं, ED इस पूरे नेटवर्क की मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू से जांच कर रही है। एजेंसी सौरभ चंद्राकर के खिलाफ पहले ही अभियोजन शिकायत दाखिल कर चुकी है। अब CBI की रिमांड खत्म होने और ED की ओर से गैर-जमानती वारंट को लेकर की गई कार्रवाई के बाद इस हाईप्रोफाइल मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजरें टिकी हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़