अर्नब के बाद मुरासू तूफान के असर से मंगलवार दोपहर गुंडरदेही अंचल में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। करीब दो बजे शुरू हुई बारिश देर तक जारी रही। बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई गांवों में खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है, वहीं कटाई के बाद खेतों में रखी फसल भी पानी में डूब गई है।
Read also:- अमित जोगी के खिलाफ FIR, PM मोदी और CEC पर विवादित पोस्ट unique 24 news
धान की फसल पककर कटाई के कगार पर थी, लेकिन बारिश और तेज हवा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में पानी भरने से धान के अंकुरित होने और सडऩे का खतरा बढ़ गया है। किसानों को आशंका है कि यदि एक-दो दिन में खेतों से पानी नहीं निकला तो पूरी फसल खराब हो सकती है। खलिहानों में रखी उपज भी बारिश से प्रभावित हुई है। इस साल धान की फसल अच्छी हुई थी, लेकिन बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। किसान रामकुमार साहू, ललित यादव सहित अन्य किसानों ने बताया कि फसल खराब होने से लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। धान के साथ सब्जी की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
अचानक हुई बारिश के बाद किसानों की निगाहें अब मौसम पर टिकी हैं। किसान चाहते हैं कि जल्द धूप निकले और खेतों में भरे पानी की निकासी हो सके, ताकि बची हुई फसल को खराब होने से बचाया जा सके। यदि मौसम साफ नहीं हुआ और बारिश का सिलसिला जारी रहा तो किसानों को और नुकसान उठाना पड़ सकता है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


