Chhattisgarh DA Hike: IAS-IPS समेत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब मिलेगा 63% DA

Chhattisgarh DA Hike: IAS-IPS समेत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब मिलेगा 63% DA

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में कार्यरत अखिल भारतीय सेवाओं (IAS, IPS और IFS) के अधिकारियों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का लाभ देने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग GAD द्वारा 13 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कर दिया गया है। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावशील होगी।

Read also:-  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का महाधरना शुरूunique 24 news

केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय (व्यय विभाग) ने 29 अक्टूबर 2026 को जारी ज्ञापन के माध्यम से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर 60 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत की थी। इसी के आधार पर छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में पदस्थ अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को भी पुनरीक्षित दर से DA भुगतान की स्वीकृति दी है।

शासन के आदेश के मुताबिक, बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान 1 जुलाई 2026 से नकद किया जाएगा। यानी अधिकारियों को जुलाई से अब तक की अवधि का एरियर्स भी मिलेगा। एरियर्स का भुगतान संबंधित अधिकारी का वेतन जिस कार्यालय से आहरित किया गया है, उसी कार्यालय द्वारा किया जाएगा।

इन नियमों के आधार पर होगा भुगतान

महंगाई भत्ते की गणना वेतन मैट्रिक्स के निर्धारित लेवल में आहरित वेतन के आधार पर होगी।

विशेष वेतन और व्यक्तिगत वेतन को गणना में शामिल नहीं किया जाएगा।

महंगाई भत्ते को मूलभूत नियम-9(21) के तहत वेतन नहीं माना जाएगा।

अधिक भुगतान होने पर संबंधित अधिकारी से अतिरिक्त राशि की वसूली की जाएगी।

प्रत्येक अधिकारी के लिए अलग से प्राधिकार पत्र जारी नहीं होगा।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार जयसवार द्वारा जारी किया गया है। आदेश पर 13 नवंबर 2026 की तारीख दर्ज है। इस फैसले से प्रदेश में कार्यरत अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़