Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ में 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले, अजय कुमार बने SP (SIB), अंशिका जैन को जगदलपुर CSP की जिम्मेदारी

Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ में 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले, अजय कुमार बने SP (SIB), अंशिका जैन को जगदलपुर CSP की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए IPS और राज्य पुलिस सेवा के कुल 18 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, विभिन्न जिलों और पुलिस की अलग-अलग इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें SP, ASP (ऑप्स), CSP और सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर के पद शामिल हैं। आदेश के अनुसार, सभी पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Read also:- 

तबादला आदेश के तहत बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) के पद पर कार्यरत अमन कुमार रमन कुमार को नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (SIA) नियुक्त किया गया है। वहीं, नारायणपुर में पदस्थ अजय कुमार को पुलिस अधीक्षक (SIB) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा आकाश श्रीमाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अ.अ.वि.), अक्षय प्रगोद सबद्रा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना/प्रबंध) और दुर्ग के बघेरा स्थित STF में पदस्थ आकाश कुमार शुक्ला को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (ANTF) बनाया गया है।

बीजापुर में पदस्थ रविन्द्र कुमार मीणा को पुलिस अधीक्षक (चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध) नियुक्त किया गया है। सुकमा में पदस्थ रोहित कुमार शाह को 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बीजापुर का सेनानी बनाया गया है।

पुलिस विभाग के आदेश में कई जिलों में ऑपरेशनल जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

  • सुमीतकुमार दत्ताहारी: CSP, जगदलपुर से ASP (ऑप्स), कांकेर।
  • ईशु अग्रवाल: सहायक पुलिस आयुक्त, रायपुर से ASP (ऑप्स), नारायणपुर।
  • मयंक मिश्रा: CSP, रायगढ़ से ASP (ऑप्स), सुकमा।
  • वैशाली जैन: CSP, राजनांदगांव से ASP (ऑप्स), जगदलपुर।
  • विमल कुमार पाठक: CSP, कोरबा से ASP (ऑप्स), नारायणपुर।
  • हर्षित मेहर: CSP, दुर्ग से ASP (ऑप्स), कोंडागांव।
  • राहुल बंसल: CSP, अंबिकापुर से ASP (ऑप्स), बीजापुर।

प्रशिक्षु IPS अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की गई है। अंशिका जैन को नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), जगदलपुर नियुक्त किया गया है। वहीं, साकोर मानसी नानाभाउ को सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर नगरीय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी आदित्य कुमार को CSP, राजनांदगांव और प्रतीक बंसोडे को CSP, अंबिकापुर नियुक्त किया गया है।

इन पदस्थापनाओं के जरिए पुलिस मुख्यालय, जिलों और विभिन्न पुलिस इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों का पुनर्निर्धारण किया गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

 

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर