Raipur Murder Case: अभनपुर में बेटे ने की पिता की हत्या,आत्महत्या दिखाने की कोशिश का आरोप

Raipur Murder Case: अभनपुर में बेटे ने की पिता की हत्या,आत्महत्या दिखाने की कोशिश का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केंद्री में पिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान डोमार साहू के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, माता-पिता के बीच आए दिन होने वाले विवाद से परेशान होकर बेटे ने कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Read also:-  CM साय ने 36 युवा फेलो से किया संवाद, AI मिशन पर जो।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद  होता रहता था। आरोप है कि लगातार होने वाले विवाद से परेशान होकर बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। इसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश किए जाने की बात भी सामने आई है।

हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलने के बाद अभनपुर थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह श्याम, सीएसपी तुलसी राम लेकाम और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की परिस्थितियों, घटनाक्रम और कथित तौर पर आत्महत्या का रूप देने के प्रयास से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर