छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारे बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरसअल प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी को कांकेर जिले के नरहरपुर में बड़ा झटका लगा है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भोपेश नेताम सहित 10 लोगों ने पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। इन सभी भाजपा नेताओं को पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब भाजपा को किसी जिले में झटका लगा हो, पहले भी बीजापुर और सुकमा में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया था।
Read also:- स्तर में 421 बंद स्कूल फिर खुले, नियद नेल्ला नार योजना का असर unique 24 news
मिली जानकारी के अनुसार भोपेश नेताम लंबे समय से नाराज चल रहे थे और अपनी बात पार्टी फोरम में भी रख चुके थे, लेकिन उन्हें कोई समाधान नहीं मिला। ऐसे में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भोपेश नेताम ने भी भाजपा छोड़ने का फैसला किया। उनके साथ करीब 100 अन्य लोगों ने भी कांग्रेस में प्रवेश किया है। सभी नए सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली। इस राजनीतिक घटनाक्रम को क्षेत्र में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नरहरपुर में करीब 100 लोगों का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के लिए राजनीतिक झटका माना जा रहा है। खासकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भोपेश नेताम के पार्टी छोड़ने से क्षेत्रीय राजनीति में इसका असर देखने को मिल सकता है। वहीं, कांग्रेस इस घटनाक्रम को अपने संगठन की मजबूती के तौर पर देख सकती है।
गौरतलब है कि पिछले महीने की कांकेर जिले में ही भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा था। पखांजूर के संगम सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंगीडार के आश्रित ग्राम पीवी-124 (अविनाशनगर) में भाजपा के 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की थी। इन कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में सड़क, बिजली बिल, स्वास्थ्य सुविधाओं और किसानों से जुड़ी समस्याओं का मुद्दा उठाया था। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं की पर्याप्त सुनवाई नहीं होने से उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस के साथ जाने का फैसला किया।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


