प्रदेश में लूट और अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन यहां अलग अलग हिस्सों में लूट की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला बीजापुर जिले से सामने आया है, जहां एक ज्वेलरी व्यापारी से करीब 2 करोड़ की लूट हुई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यापारी को चाकू की नोक पर धमकाया और फिर लूटपाट कर मौके से फरार हो गए। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
Read also:- अमेरिका-चीन को भारत का जवाब, MEA ने उठाए सवालunique 24 news
मिली जानकारी के अनुसार, घटना नेशनल हाइवे 63 पर पांडे मुर्गा के पास हुई है। बताया जा रहा है कि ज्वेलरी व्यापारी बीजापुर और गीदम क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उसे अपना निशाना बनाया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर व्यापारी को डराया और उसके पास मौजूद कीमती सामान और नकदी लूट ली। लूटी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
हालांकि, वारदात के दौरान कितने बदमाश शामिल थे और वे किस वाहन से मौके पर पहुंचे थे, इस संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
वारदात के बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। नेलसनार थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में जानकारी जुटा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


