बिलासपुर शहर में इसी साल रक्षाबंधन पर्व के बाद खपरगंज में घटित उपद्रव मामले के आरोपी राम सिंह ठाकुर को अंबिकापुर केंद्रीय जेल से रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा अहइ कि, सुरक्षा कारणों के चलते जेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है। राम सिंह ठाकुर को अब रायपुर केंद्रीय जेल में रखा गया है।
Read also:- PM नरेंद्र मोदी ने बस्तर में सीआरपीएफ जवानों के साथ मनाई दीपावली – unique 24 news
दरअसल, 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन की रात रायपुर के खपरगंज इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हुई थी। घटना के चलते इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी।
यह पूरी घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की थी। उपद्रव के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला किया गया था। इस मामले में राम सिंह ठाकुर को मुख्य आरोपी बनाया गया था। इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों के करीब 100 लोगों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज किया था। यह पूरी हिंसा कितनी व्यापक थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, घटना के बाद क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था कायम करने के लिए रायपुर माना से 150 पुरुष, 50 महिला, छठवीं वाहनी रायगढ़ से 25, 11वीं वाहनी जांजगीर से 25, 13 बटालियन बांगो कोरबा से 25, दूसरी वाहनी सकरी से 40, जांजगीर से 20, मुंगेली से 25 बल इलाके में तैनात किया गया था। तनाव की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने धारा 144 लागू की थी।
बता दें कि, रामसिंह को इस पूरे उपद्रव में मुख्य आरोपी माना गया था। घटना के बाद वह बिलासपुर से फरार हो गया था। हालाँकि काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने रामसिंह को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान वह अपने एक दोस्त के घर पर छिपा बैठा था।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


