सिरसा : – अपनी 21 दिन की फरलो पूरी करने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह रोहतक की सुनारिया जेल लौट गए हैं । पर जेल वापसी से पहले उनके सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय के स्टेडियम में ‘रूबरू नाइट’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राम रहीम ने मंच पर प्रस्तुति दी और डांस भी किया। आपको बता दें की कार्यक्रम में करीब एक लाख अनुयायियों के पहुंचने का दावा किया गया है । रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इतनी बड़ी भीड़ के बावजूद मौके पर स्थानीय पुलिस की मौजूदगी नजर नहीं आई।
यह भी पढ़ें…. CG राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp अकाउंट हुआ हैक ! – unique 24 news
फरलो के अंतिम दिनों में राम रहीम ने सुबह अनुयायियों के लिए सत्संग किया, जबकि रात में ‘रूबरू नाइट’ कार्यक्रम में मंच पर नजर आया। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी सवाल उठे हैं। सिरसा के डिप्टी कमिश्नर शांतनु शर्मा ने कार्यक्रम की किसी आधिकारिक अनुमति या जानकारी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि फरलो की शर्तों और नियमों के तहत कार्यक्रम की स्थिति की जांच की जाएगी। राम रहीम अगस्त 2017 में दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद जेल की सजा काट रहा है। उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक, यह उसकी 17वीं अस्थायी रिहाई थी। वर्ष 2026 में वह जनवरी और मई के बाद तीसरी बार जेल से बाहर आया था और इन रिहाइयों की अवधि को लेकर भी सार्वजनिक चर्चा होती रही है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए


