Raigarh Fraud Case: जिले में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने रकम दोगुनी करने और कम समय में मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर करीब 70.77 लाख रुपये लेने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान मेनका सारथी के रूप में हुई है। वह सक्ती जिले के बरतुंगा गांव की रहने वाली बताई गई है।
यहाँ भी पढ़े:-Road Accident News : खड़े ट्रेलर से टकराई SUV, 8 लोगों की मौत
शेयर मार्केट में दिया झांसा
पुलिस के मुताबिक, मेनका सारथी का मायका ग्राम जतरी में है। वह अक्सर अपने मायके आती थी। इसी दौरान उसने गांव की महिलाओं से बातचीत करते हुए बताया कि वह और उसका पति शेयर मार्केट में पैसा लगाकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। आरोप है कि मेनका ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि अगर वे उसके जरिए शेयर मार्केट में पैसा निवेश करेंगी तो कम समय में उनकी रकम दोगुनी हो जाएगी। उसने यह भी भरोसा दिलाया कि अगर पैसा दोगुना नहीं हुआ तो वह और उसका पति इसकी जिम्मेदारी लेंगे।
कई महिलाओं ने दिए लाखों रुपये
महिला के झांसे में आकर कई ग्रामीण महिलाओं ने उसे नगद और ऑनलाइन माध्यम से पैसे दिए। पुलिस के अनुसार, दो महिलाओं से करीब 17-17 लाख रुपये लिए गए, जबकि अन्य महिलाओं से भी रकम निवेश कराई गई। इस तरह कुल करीब 70.77 लाख रुपये लिए जाने की बात सामने आई है। शुरुआत में आरोपी ने कुछ महिलाओं को मुनाफे की रकम वापस दी। इससे महिलाओं का भरोसा और बढ़ गया। लेकिन कुछ समय बाद आरोपी ने उन्हें पैसे देना बंद कर दिया। जब महिलाओं ने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की तो उन्हें टालने की कोशिश की गई। इसके बाद महिलाओं को शक हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने पुसौर थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मेनका सारथी और उसके पति अक्षय सारथी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए


