नई दिल्ली :- सलाखों के पीछे जाएंगे ज्ञानेश कुमार : बोले कांग्रेस नेता राहुल गांधी | दिल्ली में विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन किया। रैली के मंच पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी सहित विपक्ष के तमाम शीर्ष क्षत्रप एक साथ नजर आए। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनावी निष्पक्षता पर सीधा मोर्चा खोल दिया।
यह भी पढ़ें… RBI लाएगा ₹10-₹20 के प्लास्टिक नोट, जानें कब से unique 24 news
महारैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गंभीर आरोप लगाया कि देश के भीतर लंबे समय से योजनाबद्ध तरीके से जनादेश की चोरी की जा रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और कर्नाटक के विधानसभा चुनावों के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए दावा किया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और मतदाता सूचियों में मनमाने ढंग से नाम जोड़ने व काटने के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को आघात पहुंचाया गया है।
राहुल गांधी ने मंच से जनता और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे हमेशा धरातल पर सच साबित होते हैं। उन्होंने ऐलानिया लहजे में कहा, “मैं देश के हर नागरिक और नौजवान से वादा करता हूं कि ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर नहीं रहेंगे, उन्हें पद से हटाया जाएगा और वे जेल जाएंगे। आज देश का हाल यह है कि किसानों को फसल की लागत नहीं मिल रही, नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा और मजदूरों का हक छीनकर देश की समूची दौलत महज दो-तीन चहेते उद्योगपतियों के हवाले की जा रही है। ऐसा भारत हमें किसी कीमत पर मंजूर नहीं है।”
मुख्य चुनाव आयुक्त पर सीधा मनोवैज्ञानिक और राजनीतिक प्रहार करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “ज्ञानेश कुमार आज बेहद डरे हुए हैं और रात को चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। मुझे उनके व्यक्तिगत हालात पर अफसोस है, लेकिन उन्होंने देश की आवाज और लोकतांत्रिक आत्मा को कुचलने का अक्षम्य अपराध किया है।”
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


