जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहाँ पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में एक छात्रा ने छठी मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना से यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने उस जगह की घेराबंदी कर दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद, यूनिवर्सिटी को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में छात्रा के छलांग लगाने का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है; फुटेज में उसे छठी मंजिल की छत के बिल्कुल किनारे पर बैठे हुए देखा जा सकता है।
Read also:- RBI लाएगा ₹10-₹20 के प्लास्टिक नोट, जानें कब से unique 24 news
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की छठी मंजिल से कूदने वाली छात्रा की पहचान यशस्वी रोहिला के रूप में हुई है। वह MBA के दूसरे वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि यशस्वी जयपुर के गुर्जर की थड़ी इलाके में स्थित प्रेम नगर की रहने वाली थी। शिवदासपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) दयाराम गुर्जर ने बताया कि छात्रा को इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया था, जहां बाद में उसकी मौत हो गई। MBA सेकंड ईयर की छात्रा थी यशस्वी रोहिला जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में छठी मंजिल से कूदने वाली छात्रा की पहचान एमबीए के दूसरे वर्ष की छात्रा यशस्वी रोहिला के रूप में हुई है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कॉलेज की इमारत की छठी मंजिल से कूदने की यह घटना सुबह करीब 10:00 बजे हुई। नीचे गिरने के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आज के मिड सेमेस्टर एग्जाम में नहीं गई थी छात्रा जब बाकी छात्रों को पता चला कि वह छात्रा छठी मंजिल पर पहुंच गई है, तो उन्होंने उसे बचाने की कोशिश की। चश्मदीदों के अनुसार, उन्होंने यशस्वी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने उनकी एक न सुनी। आज MBA की मिड-सेमेस्टर परीक्षा होनी थी, लेकिन वह उसमें शामिल नहीं हुई। एक और CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें यशस्वी सीढ़ियों से ऊपर जाती हुई दिख रही है—वह बहुत तेजी से छत की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है। पिता की पहले ही हो चुकी थी मौत बताया जा रहा है कि यशस्वी सीढ़ियों से छठी मंजिल पर गई और वहां से कूद गई। वह जयपुर के गुर्जर की थड़ी इलाके की रहने वाली थी। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपनी मां के साथ रहती थी। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन और बैग अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


