चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हो गया। बदरीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास चायी गांव के इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत हेलिकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अधिकारियों ने सभी छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।
Read also:- रायपुर में 29, सूरजपुर में 73 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर unique 24 news
दोपहर 1:14 बजे भरी थी उड़ान उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के मुताबिक, हेलिकॉप्टर VT-HCX ने दोपहर करीब 1:14 बजे बदरीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया और ट्रैकिंग सिस्टम पर उसकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई। इसके बाद सेना, पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें तलाश में जुट गईं। पायलट समेत 6 लोग थे सवार
हेलिकॉप्टर में पायलट कैप्टन हिमांशु समेत पांच यात्री सवार थे। यात्री मैनिफेस्ट में प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के. और एचएस नटराज के नाम दर्ज हैं। खराब मौसम ने बढ़ाई मुश्किलें हादसे के बाद इलाके में बारिश और घने बादलों के कारण दृश्यता कम रही। इससे राहत एवं बचाव अभियान में परेशानी आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर नजर रखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को आवश्यक निर्देश दिए थे। एहतियात के तौर पर ट्रांस भारत एविएशन के पूरे हेलिकॉप्टर बेड़े को भी ग्राउंड कर दिया गया।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


