BJP Election 2026: छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी, स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू को मिली कमान

BJP Election 2026: छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी, स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू को मिली कमान

नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों के लिए सोशल मीडिया प्रभारियों और सदस्यों की नियुक्तियां की हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक दीपक महस्के ने जारी की। इस सूची में छत्तीसगढ़ से जुड़े दो नाम भी सामने आए हैं।

Read also:-  Super El Niño: भारत में 55 हजार मौतों का अनुमानunique 24 news

भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश का मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसी तरह उत्तराखंड मीडिया प्रभारी के रूप में सोमेश पांडे का नाम शामिल है। इस तरह छत्तीसगढ़ से जुड़े ये दोनों नाम भाजपा की दूसरे राज्यों के लिए घोषित सोशल मीडिया टीमों में शामिल हैं।भाजपा के पत्र में उत्तर प्रदेश के लिए सात पदाधिकारियों के नाम दिए गए हैं। इनमें पंकज शुक्ला को प्रभारी बनाया गया है। सूची में रोहित उपाध्याय, हिरेन्द्र कौशिक, मितुल कोठारी, पुनीत अग्रवाल, मनीष पांडे और कावन मेहता के नाम भी शामिल हैं। उत्तराखंड की सूची में मनन दानी को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ सोमेश पांडे का नाम शामिल है। वहीं, पंजाब के लिए चेतन बागटा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस सूची में स्वयं बराल और राहुल अवस्थी के नाम भी दर्ज हैं।

विधानसभा चुनावों के दौरान सोशल मीडिया राजनीतिक दलों के लिए जनसंपर्क और प्रचार का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। इसके जरिए पार्टियां अपने कार्यक्रमों, नीतियों और संगठनात्मक गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाती हैं। भाजपा की ओर से पांच राज्यों के लिए सोशल मीडिया प्रभारियों और सदस्यों की नियुक्ति को चुनावी तैयारियों के तहत संगठनात्मक कदम के रूप में देखा जा सकता है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़