धर्मांतरण के विरोध में 18 गांवों के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, चर्चों की जांच की मांग

धर्मांतरण के विरोध में 18 गांवों के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, चर्चों की जांच की मांग

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। जिले के वनांचल क्षेत्रों में धर्मांतरण के विरोध में मंगलवार को पंडरिया और बोड़ला ब्लॉक के 18 गांवों के ग्रामीण कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। बैगा समाज सहित विभिन्न समाजों के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट में कलेक्टर से मुलाकात धर्मांतरण के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

Read also:-  राजनांदगांव में 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार unique 24 news

  • ग्रामीणों ने कहा कि वनांचल क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा करके चर्च का निर्माण किया जा रहा है कि। 40 से अधिक चर्चों की जांच कराने की मांग की गई है।
  • शासकीय कर्मचारियों के मामलों की जांच की मांग भी की गई है, जिन्होंने अनुसूचित जनजाति वर्ग के आरक्षण का लाभ लेकर सरकारी विभागों में नौकरी प्राप्त की और बाद में ईसाई धर्म अपना लिया।
  • समाज प्रमुखों ने बैगा और अन्य आदिवासी समाज के लोगों को कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों को कई तरह-तरह के प्रलोभन दिए जा रहे हैं। प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने को कहा जा रहा है। जिस कारण से बहुत से आदिवासी ईसाई धर्म अपना रहे हैं।
छत्तीसगढ़