लखनऊ :- बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संगठन में बड़ा बदलाव सामने आया है। पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए BSP का National Coordinator बनाया है। पहले ईशान के भाई आकाश आनंद पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर थे, लेकिन अब उनकी जगह ईशान आनंद को संगठन में आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। लखनऊ में आज मायावती ने पार्टी की बड़ी मीटिंग बुलाई थी, जिसमें पूरे देश के पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।
यह भी पढ़ें… 10 हजार का बकाया वेतन के लिए जला दी 14 दुकानें – unique 24 news
इस बैठक में मायावती ने ईशान आनंद को आशीर्वाद दिया। इस दौरान ईशान आनंद ने मायावती के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।आमतौर पर बसपा की बैठकों में मायावती के अलावा और कोई नहीं बोलता है। लेकिन आज की बैठक में मायावती के बाद ईशान आनंद भी बोले। नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर ईशान आनंद ने मायावती को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वो उनके बताए रास्ते पर चलेंगे और उन्हें कभी निराश नहीं करेंगे।
बैठक के दौरान मायावती ने स्पष्ट किया कि वे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेंगी। इन चुनावों में बहुजन समाज पार्टी किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। इससे पहले मायावती ने ऐलान किया था कि परिवार में से केवल ईशान आनंद को ही पार्टी में आगे किया जाएगा, जबकि आकाश आनंद और उनकी बहन को पार्टी की किसी भी जिम्मेदारी से दूर रखा जाएगा। मायावती ने बताया कि छोटे भाई आनंद कुमार के आग्रह पर उन्होंने उनके बड़े बेटे आकाश आनंद को राजनीति में आगे बढ़ाया था। हालांकि, शादी के बाद आकाश के रवैये और गतिविधियों का हवाला देते हुए मायावती ने कहा कि उन्हें कुछ दिन पहले पार्टी से अलग करना पड़ा। उन्होंने आकाश के अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में आने का भी आरोप लगाया और कहा कि उन्हें पार्टी में वापस लेना पार्टी के लिए विश्वासघात होगा।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए


