पाकिस्तान अपनी करतूतों का आत्ममंथन करे- OIC पर भड़का विदेश मंत्रालय

पाकिस्तान अपनी करतूतों का आत्ममंथन करे- OIC पर भड़का विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली :- भारत ने OIC (इस्लामिक सहयोग संगठन) द्वारा जम्मू-कश्मीर को लेकर दिए गए बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है। इस मामले पर विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर OIC की टिप्पणी को पूरी तरह बेबुनियाद, तथ्यहीन और गैर-जरूरी बताया। भारत ने सख्त लहजे में OIC को नसीहत दी कि वह पाकिस्तान के राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित दुष्प्रचार का मंच बनने के बजाय उसे अपनी जमीन से पनप रहे आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए कहे।

यह भी पढ़ें… मायावती की सख्त चेतावनी के बाद बोले ईशान आनंद-कभी निराश नहीं करूंगा – unique 24 news

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साफ शब्दों में कहा कि तथाकथित ‘OIC कॉन्टैक्ट ग्रुप’ द्वारा जारी संयुक्त बयान में भारत को लेकर की गई टिप्पणियां पूरी तरह निराधार हैं। भारत सरकार इन टिप्पणियों को पूरी तरह खारिज करती है। मंत्रालय ने रेखांकित किया कि ओआईसी के पास ऐसे मामलों पर बोलने का न तो कोई कानूनी अधिकार है और न ही कोई नैतिक आधार, जो पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है।

विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का पूरा केंद्र-शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित किसी भी झूठे प्रचार को चाहे जितनी बार दोहराया जाए, वह जमीनी सच्चाई और इतिहास को नहीं बदल सकता। भारत ने यह भी कहा कि ऐसे एकतरफा बयानों का बार-बार समर्थन करने से वैश्विक मंचों पर OIC  की अपनी विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

भारत ने अपने बयान में पाकिस्तान की भूमिका पर भी करारा प्रहार किया। मंत्रालय ने कहा कि ओआईसी को चाहिए कि वह पाकिस्तान को अपनी करतूतों पर आत्म-मंथन करने को कहे। पाकिस्तान को अपना मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण प्रोपेगैंडा फैलाने की छूट देने के बजाय संगठन को उसे यह समझाना चाहिए कि वह अपने कब्जे वाले इलाकों से संचालित होने वाले आतंकवाद के स्थायी खतरे को रोके। मंत्रालय ने याद दिलाया कि पाकिस्तान का आतंकवाद को संरक्षण, समर्थन और वित्तीय मदद देने का पुराना और कलंकित इतिहास रहा है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News देश दुनियां