WPL 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, 14 जनवरी को RCB और MI के बीच होगा ओपनिंग मैच

WPL 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, 14 जनवरी को RCB और MI के बीच होगा ओपनिंग मैच

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पांचवें संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। डब्ल्यूपीएल 2027 का सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी के बीच किया जाएगा। यह टूर्नामेंट वडोदरा और मुंबई में खेला जाएगा, जिसमें प्रत्येक वेन्यू पर 11-11 मैच खेले जाएंगे।

Read also:-  मरवाही में 62 हाथियों का डेरा, युवक का वीडियो वायरल unique 24 news

बीसीसीआई ने बताया कि नए सीजन की शुरुआत 14 जनवरी को वडोदरा में होगी, जहां पहले मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। वडोदरा चरण 24 जनवरी तक चलेगा, जिसमें पांचों टीमें खिताब की रेस में अपने अभियान की शुरुआत करते हुए कुल 11 मैच खेलेंगी। इसके बाद मुकाबले मुंबई में शिफ्ट हो जाएंगे, जहां क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) का ब्रेबॉर्न स्टेडियम 26 जनवरी से शेष 11 मैचों की मेजबानी करेगा। लीग चरण तीन फरवरी तक जारी रहेगा, जिससे प्लेऑफ की रेस का फैसला होगा।

खिताब की यह जंग पांच फरवरी को एलिमिनेटर मुकाबले के साथ और रोमांचक हो जाएगी, जिसमें अंक तालिका में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए आपस में भिड़ेंगी। वहीं, लीग स्टैंडिंग में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी, जो सात फरवरी को ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ सहित डब्ल्यूपीएल 2027 के सभी 22 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। पांच फ्रेंचाइजी के बीच दो वेन्यू पर होने वाले मुकाबलों का यह पांचवां सीजन एक बार फिर रोमांचक और दिलचस्प होने की उम्मीद है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

क्रिकेट