CBI ने 1.20 लाख रिश्वत लेते दो रेल अफसर को गिरफ्तार किया

CBI ने 1.20 लाख रिश्वत लेते दो रेल अफसर को गिरफ्तार किया

राजस्थान :- CBI ने राजस्थान के बीकानेर में भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ एक बड़ा ऑपरेशन चलाया है, जहाँ  रेलवे विभाग के दो सीनियर अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह ट्रैप ₹48 करोड़ के एक बड़े रेलवे टेंडर से जुड़े बिलों के पेमेंट को मंजूरी देने के बदले रिश्वत की मांग की शिकायत के बाद लगाया गया था। सीबीआई टीम ने जाल बिछाकर सीनियर सेक्शन ऑफिसर राजेंद्र चौधरी और उनके साथी कार्मिक राकेश को 1 लाख 20 हजार रुपए की नगद रिश्वत राशि लेते हुए धर दबोचा। इस अचानक हुई रेड से रेलवे प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया है और विभाग के भीतर चल रहे अन्य टेंडर बिलों की फाइलों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें… शहादत की भूमि चिंतागुफा से आई उम्मीद की किरण: ‘निवा दुवाड़ ते’ – unique 24 news

मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता की MRT कंपनी को लगभग ₹48 करोड़ का एक बड़ा रेलवे प्रोजेक्ट मिला था। कंपनी ने जो काम पूरा किया था, उसके बिल रेलवे ऑफिस में जमा कर दिए गए थे। संबंधित रेलवे अधिकारी इन बिलों को मंजूरी देने और बिना किसी रुकावट के पेमेंट जारी करने के बदले कमीशन के तौर पर रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने और तथ्यों की पुष्टि करने के बाद, CBI अधिकारियों ने एक योजना बनाई और जाल बिछाया।
कोलकाता की कंपनी के प्रतिनिधि से ली जा रही थी घूस
CBI सूत्रों के अनुसार, कोलकाता की एक MRT कंपनी को दिए गए प्रोजेक्ट टेंडर के लिए लगभग ₹48 करोड़ के बिल रेलवे विभाग के पास पेंडिंग थे। सीनियर सेक्शन ऑफिसर राजेंद्र चौधरी और स्टाफ मेंबर राकेश, इन बकाया बिलों को क्लियर करने के लिए कंपनी पर लगातार दबाव डाल रहे थे। इन दोनों रेलवे कर्मचारियों ने बिल क्लियर करने के लिए ₹1.20 लाख की मांग की थी। कंपनी की तरफ से रिश्वत की यह राशि देने पहुंचे कार्मिक नवल किशोर से जैसे ही दोनों अधिकारियों ने रुपए प्राप्त किए, पहले से घात लगाकर बैठी सीबीआई की टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।
CBI की टीम अब रिश्वत देने आए कंपनी प्रतिनिधि नवल किशोर से भी कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि इससे पहले भी इस प्रोजेक्ट में किसी तरह का अवैध लेन-देन हुआ था या नहीं।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News अपराध / हादसा खबरें अन्य राज्यों की