मुलमुला पुलिस की बड़ी रेड कार्रवाई, 4 किलो से ज्यादा गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

मुलमुला पुलिस की बड़ी रेड कार्रवाई, 4 किलो से ज्यादा गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 4 किलो से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतराम यादव, निवासी सोनसरी के रूप में हुई है। मामले में मुलमुला पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अहम कार्रवाई माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़